Bareilly News: रविवार को दिन में धूप खिलने से तापमान में हुई बढ़ोत्तरी, आज से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मानसून की दस्तक के बाद रविवार शाम बारिश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक भारी या मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद 7 जुलाई तक भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

जिले में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जिले में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। अगले तीन दिन भारी या मध्यम बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी, मुख्य अभियंता का तबादला

 

 

संबंधित समाचार