Etawah Accident: ट्रक ने पीछे से बस में मारी टक्कर...एक श्रद्धालु की मौत व आठ घायल, मथुरा से अयोध्या जा रही थी बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में हादसे में एक की मौत

इटावा, अमृत विचार। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर इटावा में श्रद्धालुओं ने ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मथुरा से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी बस

बता दें कि, बस चालक मथुरा से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी। इसी दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की टक्कर से बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस के क्षतिग्रस्त हिस्से में श्रद्धालु फंस गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस में फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घटना में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक महिला समेत 8 श्रद्धालु घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- कानपुर में बृजेश पाठक बोले- चेकिंग के नाम पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता नहीं होगी बर्दाशत, लिखे गए मुकदमें होंगे खत्म

संबंधित समाचार