SP ऑफिस के बाहर सनसनीखेज वारदात...सिपाही ने चाकू से सरेआम की पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के हासन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पारिवारिक विवाद के बाद हेड कॉन्स्टेबल पति की एसपी के पास शिकायत करने जा रही थी। जिसकी भनक लगते ही उसका पति भी वहां पहुंच गया और एसपी ऑफिस के बाहर चाकू से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, हासन जिले के शांतिग्राम पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लोकनाथ का कुछ दिनों से अपनी पत्नी ममता के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर ममता अपने पति की पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी ऑफिस जा रही थी। जिसकी जानकारी होते ही लोकनाथ गुस्से में वहां पहुंच गया और एसपी ऑफिस के बाहर फुटपाथ पर पत्नी ममता पर चाकू से वार कर दिया। 

इस दौरान चाकू लगने पर ममता मदद के लिए एसपी ऑफिस के अंदर भागी, जहां कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को भी दबोच लिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल ममता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा पर हमला बोला, कहा- हिंदुत्व केवल डर, नफरत और झूठ फैलाना नहीं 

संबंधित समाचार