रिटायर्ड जज की लाश हापुड़ में मिली, चार दिन से थे लापता, मेरठ में मिली थी कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हापुड़ जिले के थाना धौलना स्थित नहर से रिटायर्ड जज की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड जज मेरठ के रहने वाले थे और करीब 4 दिनों से लापता थे। इससे पहले उनकी कार 28 जून को मेरठ स्थित गंगानहर के किनारे लावारिस हालत में मिली थी।

पुलिस की तरफ से परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग हापुड़ रवाना हो चुके हैं। शव पर चोट के निशान बताये जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड जज रवि मेल्होत्रा मेरठ स्थित मधुबन कालोनी के रहने वाले थे। 27 जून को वह घर से दवा लेने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार  के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, जानकरी न होने पर पुलिस को सूचना दी। 28 जून को जज की कार गंगा नहर के किनारे मिली थी। कार में पर्स, मोबाइल फोन मिला था। इसी जगह पर रिटायर्ड जज की आखिरी लोकेशन भी मिली थी।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ क्राइम ग्राफ : छमाही अपराध, पश्चिम जोन में तबाड़तोड़ वारदात

संबंधित समाचार