गोंडा: हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, मेहनौन उपकेंद्र की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धानेपुर/ गोंडा, अमृत विचार। बाबागंज इटियाथोक मार्ग पर स्थित ईश्वरनंद कुट्टी के पास 33 हजार केवीए बिजली लाइन पर मंगलवार की सुबह विशालकाय आम का पेड़ गिर गया जिससे मेहनौन बिजली उपकेंद्र की बिजली पूरी तरह से ठप्प हो गई। पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी पेड़ को हटाने में जुटे हैं। पेड़ हटने के बाद लाइन ठीक होने की उम्मीद है। 

पावरहाउस धानेपुर से होकर मेहनौन विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की विद्युत लाइन जाती है। पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से भूमि दलदली हो गई है ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से आये दिन पेड़ धराशाई हो रहे‌ हैं। मंगलवार की सुबह ईश्वरनंद कुट्टी के पास मेहनौन को आने वाली 33 हजार केवीए बिजली लाइन पर एक एक कर तीन विशालकाय आम का पेड़ गिरने से मेहनौन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। जिससे लोग परेशान हैं। 

बिजली आपूर्ति बाधित होने से इलाके के त्रिभुवननगर ग्रंट, गनेशपुर ग्रंट ,राजापुर, रेतवा गाढ़ा, बहेरकुंआ, बरईपारा, विशुनपुर माफी, पृथ्वीपालगंज ग्रंट, सोमरही, लालपुर, मेहनौन व सदाशिव सहित तकरीबन 70 गांवो की बिजली आपूर्ति सुबह से ही बाधित है। वहीं पेड़ गिरने से बाबागंज इटियाथोक मार्ग पर आवागमन भी बंद हो गया है। एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है कर्मचारियों को बिजली बहाली के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: विशेष कोर्ट में हाजिर नही हुए सांसद राहुल गांधी, सुनवाई 26 जुलाई को

संबंधित समाचार