हाथरस सत्संग हादसा: प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक, कल पीड़ितों से मिलने जा सकते हैं सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस/ लखनऊ, अमृत विचार। हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगल गढ़ी में मंगलवार को भोले बाबा प्रवचन के दौरान मची भगदड़ में पचास से साठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। जबकि कई घायल हुए हैं। एटा के सीएमओ डॉक्टर उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। वहीं घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।

दरअसल हाथरस जिले में भोले बाबा का सत्संग हो रहा था, सत्संग के समापन अवसर पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों की मौत की हो गई है। वहीं कई दर्जन महिलाएं और बच्चे इस भगदड़ में घायल हुए हैं। घायल महिलाओं और बच्चों को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और मायावती समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और मायावती समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अपने दो मंत्रियों समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को हाथरस रवाना कर दिया है। वहीँ सूत्रों की मानें तो सीएम योगी कल हाथरस जा सकते हैं। जहाँ वे पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।  

ये भी पढ़ें -हाथरस सत्संग हादसा: आसपास के जिलों में हो रहा पोस्टमार्टम, कई अस्पतालों में भेजे गए घायल

संबंधित समाचार