Video: बहराइच में किशोरी की करंट लगने से मौत, रिश्तेदारी में बहन के घर हुआ हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिला निवासी एक किशोरी अपनी बहन के घर राम गांव थाना क्षेत्र में आई थी। मंगलवार रात में पंखा चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। जिसके चलते करंट लगने से किशोरी की मौत हो गई। 

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना अंतर्गत मलावा मिर्चहा गांव निवासी शालिनी पांडेय (17) पुत्री चौखुशी नाथ पांडेय की बहन का विवाह जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव में हुआ है। शालिनी कुछ दिन पूर्व अपने बहन के यहां आई थी। मंगलवार रात को वह पंखा चलाते के लिए तार लगा रही थी। बिना प्लग के तार लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भरत पांडेय ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में सहारा के ठिकानों पर Raid, ईडी ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार