Kanpur Dehat: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, 15 जुलाई को आनी थी बारात...गोदभराई की रस्म, रिश्तेदारों और क्षेत्र में बंट चुके थे कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी

कानपुर देहात, अमृत विचार। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार रात 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की गोद भराई हो चुकी थी और 15 जुलाई को बारात आनी थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ जसवंतपुर गांव निवासी कन्हैयालाल की 27 वर्षीय पुत्री रूबी घर में रहकर घरेलू कार्य करती थी। पिता ने उसकी शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर उसरी गांव निवासी अंकित के साथ तय की थी। 15 जुलाई को बारात आनी थी। जिसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदारों सहित क्षेत्र में शादी के कार्ड भी बट गए थे। 

बुधवार की सुबह रूबी ने माकान के दूसरी मंजिल पर स्थिति कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लागाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

रूबी की मौत से मां सुनीता देवी, बहन जय देवी व शोभा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या करने का कोई ठोस कारण पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Bikru Kand: बिकरू कांड के चार साल पूरे; विकास दुबे गैंग ने खेली थी खून की होली, सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी हुए थे शहीद

संबंधित समाचार