पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी : इफको प्लांट्स में नैनो यूरिया प्लस का होगा उत्पादन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 दिनों में शुरु होगा काम, किसानों के लिए होगा वरदान

प्रयागराज, अमृत विचार।   शहर से लगभग 60 किलो मीटर दूर बसे फूलपुर इफको प्लांट में नैनो यूरिया लिक्विड तैयार करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।  अब फूलपुर इफको में नैनो यूरिया लिक्विड के उत्पादन से किसानों को स्मार्ट खेती करने का लाभ मिलेगा। 

इफको फूलपुर इकाई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया के मुताबिक शासन से इसको मंजूरी अप्रैल माह में ही मिल गयी थी। अब इसे पर्यावरण मंत्रालय से भी पूरी तरह से सहमति मिल गयी है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया प्लस लिक्विड से मिट्टी के स्वास्थ्य, टिकाऊ पर्यावरण और आत्मनिर्भर पर खेती करने में किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यह किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत सबसे पहले बरेली के इफको आंवला संयंत्र में शुरु किया गया है।

अब यह उत्पादन फूलपुर इफको के प्लांट में भी 15 दिनों में शुरु कर दिया जायेगा। इस बारे में उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया प्लस के उत्पादन का कार्य प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी के निर्देश और देख रेख में किया जायेगा। जिसमें इसकी गुणवत्ता को भी ध्यान में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि यह क्लोरोफिल चार्जर की तरह है। यह फसलों की पैदावार को बढ़ाने में लाभदायक है। यह किसानों के स्मार्ट खेती में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें :- Acid Attack: नीट काउंसलिंग के लिए जा रही छात्रा पर फेंका एसिड, भाई भी हुआ शिकार

संबंधित समाचार