जम्मू कश्मीर: सीमा पर जवानों ने क्वाडकॉप्टर को मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर चौकस जवानों ने क्वाडकॉप्टर (रोटर से नियंत्रित किया जाने वाला ड्रोन) को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि एलओसी पर पहरा दे रहे जवानों ने शनिवार सुबह क्वाडकॉप्टर (डीजेआई एसएवीआईसी 2 प्रो मॉडल) को देखा और उसे मार गिराया। …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर चौकस जवानों ने क्वाडकॉप्टर (रोटर से नियंत्रित किया जाने वाला ड्रोन) को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि एलओसी पर पहरा दे रहे जवानों ने शनिवार सुबह क्वाडकॉप्टर (डीजेआई एसएवीआईसी 2 प्रो मॉडल) को देखा और उसे मार गिराया।
प्रवक्ता ने कहा कि एलएसी पर पहली बार क्वाडकॉप्टर को देखा गया था और उसे मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिमपात के कारण मार्ग बंद होने से पहले आतंकवादियों को भारतीय सीमा में भेजने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सीमा पर नियंत्रण रेखा पर स्थित लॉन्च पैडों में काफी संख्या में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सैनिक पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
