बहराइच: तालाब में डूबकर छात्रा समेत दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के पड़ोहिया गांव निवासी एक छात्रा पड़ोसी बालिका के साथ बृहस्पतिवार दोपहर में बाग में जा रही थी। इस दौरान तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़ोहिया निवासी रोशनी (8) पुत्री जगन्नाथ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी।

गुरुवार को वह पड़ोसी लक्ष्मी (5) पुत्री गुड्डी के साथ बाग में जा रही थी। गांव निवासी रामचंद्र की बाग में जाते समय तालाब में दोनों बालिकाएं दोपहर एक बजे डूब गईं। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने बच्चियों के शवों को तालाब उतराता देखा तो परिवार को इसकी सूचना दी।  

8

परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बालिकाओं के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को घटना से अवगत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदेव यादव पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: गोला बनाते समय विस्फोट से मकान गिरा, महिला और बच्चा बेहोश

 

संबंधित समाचार