बलरामपुर: दोस्त की गोली मार कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा, मृतक की मोबाइल और एक बाइक की बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उधार दिया हुआ पैसा मांगने से नाराज दोस्त ने दोस्त को मारी थी गोली

बलरामपुर,अमृत विचार। नगर क्षेत्र के गदुरहवा मोहल्ले में बुधवार को उधर पैसा मांगने से नाराज दोस्त ने युवक को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को महज 8 घंटे के अंदर नेपाल बॉर्डर स्थित पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मजगवां गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल तमंचा, मृतक की मोबाइल तथा एक बाइक बरामद की गई है।

गुरुवार को एसपी विकास कुमार ने बताया नगर के गदुरहवा मोहल्ले में बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे स्थानीय निवासी मोहम्मद वसीम को उसके मित्र मोहल्ला निबकौनी निवासी फरहान ने गोली मार दी थी। वसीम की बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

नगर कोतवाल शैलेश सिंह की अगुवाई में टीम ने आरोपी फरहान को थाना पचपेड़वा क्षेत्र के मजगवां गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, मृतक का मोबाइल तथा एक बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक का पैसा उधार था। मृतक द्वारा पैसा मांगने से नाराज होकर उसने उसे गोली मार दी थी।

आरोपी के ऊपर नगर कोतवाली में पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। उधर मृतक का बहराइच जनपद में पोस्टमार्टम किया गया है। गुरुवार देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी के पास तमंचा कहां से आया उसे यह तमंचा किसने दिया था पुलिस इस दिशा में भी छानबीन कर रही है। शीध्र ही संभावना जताई जा रही है कि आरोपी को तमंचा देने वाला शख्स भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

यह भी पढ़ें :- किन्नरों का हंगामा : धारा बढ़ाने की मांग को लेकर किन्नरों का पारा हाई

संबंधित समाचार