कासगंज: भगदड़ में घायल महिला सत्संगी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में घायल हुई पटियाली के गांव औरंगाबाद की सत्संगी महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना में जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। 

बीती दो जुलाई को जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई थी। दर्जनों लोग घायल हुए थे। घायलों का उपचार एटा, हाथरस, अलीगढ़ के अस्पतालों में चल रहा था। 

कासगंज की तहसील पटियाली के गांव औरंगाबाद निवासी 52 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी धर्मपाल भी सत्संगमें शामिल होने गई थी, जो हादसे में घायल हो गई थी। जिनका उपचार अलीगढ़ में चल रहा था। उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। देर शाम शव गांव औरंगाबाद पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में जिले के मृतकों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है।

ये भी पढे़ं- हाथरस हादसा: मृतकों और घायलों के आश्रितों को दी गई मुआवजा राशि

 

 

संबंधित समाचार