बरेली: एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 53 संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रेलवे कालोनी के एक परिवार के पांच सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जनकपुरी में तीन लोग, कैंट, इज्जतनगर, राजेंद्र नगर में एक-एक संक्रमित निकले हैं। वहीं, जिले …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रेलवे कालोनी के एक परिवार के पांच सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जनकपुरी में तीन लोग, कैंट, इज्जतनगर, राजेंद्र नगर में एक-एक संक्रमित निकले हैं। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से 2848 सैंपलों की जांच में 3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 लोगों की सूची जारी की गई जबकि कुल 53 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
बिथरी चैनपुर, अहलादपुर, रेलवे कालोनी, फतेहगंज, जनकपुरी, खन्ना गौटिया, प्रेमनगर, राजेन्द्र नगर, खूरजपुर, कैंट, साहू हैदराबाद, इज्जतनगर, बाला जी बिहार, किला, शेखपुर, मकसूदनपुर, परवाना नगर, फईक इंक्लेव, करेली में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार