बरेली: बारिश से दिन और रात का तापमान लगभग हुआ बराबर, 8 जुलाई तक होगी वर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बोले- शुक्रवार को 36 मिलीमीटर हुई बारिश, 8 जुलाई तक होगी

बरेली, अमृत विचार। जिले में मानसून की बारिश से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। शुक्रवार को 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसकी वजह से दिन और रात का तापमान भी लगभग बराबर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है और जुलाई में 225 मिमी बारिश रिकार्ड हो सकती है। अब तक 146 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री कम 27.9 और न्यूनतम 1.6 डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आठ जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शुरुआत में ही हैंग होने लगे टैबलेट, शिक्षकों ने लगाया परेशान करने का आरोप

संबंधित समाचार