गुजरात के बाद झारखंड के देवघर में इमारत ढही, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत...3 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में रविवार की सुबह एक इमारत ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि देवघर के एक इलाके में सुबह करीब 6 बजे दो मंजिला इमारत ढह गई थी। उन्होंने बताया कि मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

देवघर के 'सिविल सर्जन' रंजन सिन्हा ने बताया, ''मलबे में दबे 6 लोगों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य का उपचार जारी है।'' बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक दल को तैनात किया गया है।

देवघर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (SDPO) ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि इमारत ढहने के बाद मलबे में अब भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ के निरीक्षक रंधीर कुमार ने कहा, ''मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।'' 

ये भी पढ़ें-गुजरात: सूरत शहर में छह मंजिला इमारत ढही, घटना में जान गंवाने वालों की संख्या हुई सात 

संबंधित समाचार