लखीमपुर खीरी: ग्रामीणों के घेरने पर पिकअप छोड़कर भागे भैंस खोलने आए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों ने बरामद पिकअप पुलिस को सौंपी 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना पसगवां क्षेत्र में भैंस चोरी करने आए चोर ग्रामीणों की सक्रियता के कारण घटना को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों के घेरने पर चोर साथ में लाई गई पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकले। पिकअप पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पशु चोर गिरोह के सदस्य शनिवार की रात थाना पसगवां के गांव मस्तीपुर पहुंच गए और भैंस चोरी करने का प्रयास करने लगे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी की और शोर माचाया तो चोर पिकअप और भैंस मौके पर छोड़कर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर चोरों की घेराबंदी की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप कब्जे में ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर पिकअप स्वामी की तलाश कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- बाढ़ की आफत: रेल पटरी के नीचे से क्रॉस कर रहा शारदा नदी का पानी, मंडराया खतरा

संबंधित समाचार