लखनऊ: ईयर फोन का इस्तेमाल आपको बना देगा दिव्यांग, स्वास्थ्य विभाग के लेटर ने बजाई खतरे की घंटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कान में ईयरफोन लगाकर संगीत सुनना भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इससे श्रवण शक्ति यानी की सुनने की क्षमता तो कम हो ही रही है। साथ ही यह सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है। ईयर फोन का अधिक प्रयोग लोगों को दिव्यांग बना रहा है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है। इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये जा चुके हैं।

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की तरफ से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि ईयर फोन के लगातार इस्तेमाल से सुनने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की श्रवण शक्ति समाप्त हो सकती है। प्रतिदिन दो घंटे से अधिक का प्रयोग ही श्रवण शक्ति पर असर डालने के लिए काफी है।

इलाज का भी नहीं होगा असर

प्रमुख सचिव ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि जब श्रवण क्षमता स्थायी रूप से खराब हो जाती है, तो सामान्य श्रवण क्षमता कभी भी वापस नहीं आ सकती। इलाज का भी असर नहीं होता और न ही श्रवण यंत्र, इंप्लांट आदि के प्रयोग से कोई विशेष फायदा पहुंचता है।

यह भी पढ़ें: भूमि विवाद में अपना दल (एस) के नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता