मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ रखा गया है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के साथ-साथ हो …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ रखा गया है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के साथ-साथ हो रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से कहा गया कि इस सम्मेलन की गतिविधियों में सतर्कता संबंधी विषयों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनमें लोगों को जागरूक करना और नागरिकों की सहभागिता से सार्वजनिक जीवन में अस्मिता तथा सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प को पुष्ट करना है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेशों में विधि शास्त्र संबंधी जांच की चुनौतियों, भ्रष्टाचार के खिलाफ एहतियाती सतर्कता को प्रक्रियागत अंकुश के तौर पर लेना और वित्तीय समावेशन में चरणबद्ध सुधार और बैंकों में धोखाधड़ी को रोकना शामिल है।

इनके अलावा इस सम्मेलन में क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, त्वरित एवं अधिक प्रभावी जांच के लिए एजेंसी का बहु आयामी समन्वयन, आर्थिक अपराधों की उभरती प्रवृत्तियां, साइबर अपराध और आपराधिक जांच एजेंसियों के बीच जांच एवं अपराध को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली विधियों को साझा करना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

पीएमओ ने जारी बयान में कहा कि यह सम्मेलन नीति निर्माताओं और इस तरह की विधियों में कार्यरत पेशेवरों को एक समान मंच उपलब्ध कराएगा ताकि वे प्रक्रियागत सुधारों से भ्रष्टाचार से लड़ सके और इससे बेहतर सुशासन तथा जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित समाचार