अयोध्या: बेटी के साथ पिता ने की अश्लील हरकतें, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक पिता द्वारा अपनी 10 वर्षीया बेटी के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते 16 जून की रात उसके पति शराब के नशे में घर आए थे और घर में चारपाई पर लेटी 10 वर्षीया बेटी के पास जाकर सो गए थे। पत्नी का आरोप है कि रात में 12:30 बजे करीब उसकी बेटी रोते हुए उसके पास आई और उसने अपने पिता द्वारा की गई गंदी हरकतों को बताया। 

इसी बात को लेकर शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी व बेटी को को खूब मारा पीटा भी। मामले में पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना जा रही है।

ये भी पढ़ें -UP में भारी वर्षा से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई गांवों में आई बाढ़

संबंधित समाचार