जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सड़क से फिसलकर खाई में गिरी टाटा मैजिक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा उप-जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह दुर्घटना सोमवार देर रात उस वक्त हुई जब टाटा मैजिक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दो किशोरियों सहित चारों लोग सोमवार देर रात टाटा मैजिक वाहन में राजवाड़ा में पीने का पानी लेने गए थे, तब गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जचलदारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि हंदवाड़ा पिछले कुछ महीनों से भारी पेयजल संकट का सामना कर रहा है और जल शक्ति विभाग इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल करने में विफल रहा है।

यह भी पढ़ें :- लखनऊ : क्राइम कंट्रोल करने वाली UP पुलिस में नौकरी करते पकड़े गए 34 जालसाज, फिर जो हुआ-जानकर रह जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार