लखनऊः ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए दिया धरना
पीजीआई में महिला नर्सिंग ऑफिसर ने नियमों की अनदेखी का लगाया है आरोप
लखनऊ,अमृत विचार। एसजी पीजीआई में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर व नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष सीमा शुक्ला पांच दिनों से धरना पर हैं। उनके द्वारा दिया जा रहा धरना अब तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को सीमा ने ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए सीएमएस कार्यालय में धरना दिया। सीमा का आरोप है कि धरना खत्म करने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
लखनऊ : पांच दिनों से दिया जा रहा धरना अब तूल पकड़ने लगा
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 9, 2024
ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए दिया धरना
PGI में महिला नर्सिंग ऑफिसर ने नियमों की अनदेखी का लगाया है आरोप#SGPGI #Lucknow #UttarPradesh pic.twitter.com/hwivz4JD9a
दअरसल, सीमा शुक्ला ने संस्थान प्रशासन पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीएमएस पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। कार्रवाई को लेकर सीमा ने गुरुवार से रोजाना तीन घंटे का सांकेतिक धरना शुरू किया है। सीमा का कहना है कि सीएमएस की ओर से धरना खत्म करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बर्खास्त करने की भी धमकी मिल रहीं हैं। यह सबकुछ हो रहा है, उनकी मांग को लेकर। सीमा शुक्ला ने बताया कि SGPGI में एक ही संवर्ग के लिए अलग-अलग ड्यूटी के नियम है। मेरी यह मांग है कि सबके ऊपर समान नियम लागू किए जाएं। वह सीएमएस कार्यालय के बाहर धरना दे रही हैं।
वहीं, इस संबंध में संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन का कहना है कि आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेः हाथरस भगदड़: SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, हादसे में 121 लोगों की हुई थी मौत
