Farrukhabad Crime: शादी समारोह में आए किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ...लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद में शादी समारोह आए किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शादी समारोह में भाग लेने आए कन्नौज के किशोर ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव पट्टियां निवासी 14 वर्षीय सुमित पुत्र संतोष थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव औलामऊ निवासी सुमेस के पुत्र कुलदीप की शादी में भाग लेने आया हुआ था। मंगलवार को सुमित ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
स्थानीय लोगों की मदद से सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।
