PM-Kisan Samman Nidhi: अगर नहीं किया यह काम तो रुक जाएगी किसान सम्मान निधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि पर खतरा पैदा हो गया है। जिन किसानों ने अपने खतौनी को आधार से लिंक नहीं कराया मतलब केवाईसी नहीं कराई उनकी सम्मान निधि की अगली किस्त रुक सकती है। यह कार्य पिछले सोमवार से हर ब्लॉक में शुरू हो गया है। किसानों की केवाईसी कराने के लिए गांव गांव कैंप लगाने की व्यवस्था शासन की ओर से की जा रही है।

मंगलवार को इसे लेकर किसानों की फैली बेचैनी और प्रशासनिक व्यवस्था की बावत पूछे जाने पर जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया गत 8 जुलाई से शुरू हुई इस केवाईसी और आधार से खतौनी को लिंक कराने के लिए तहसील में एक टीम बनाई गई है इसमें क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी और कृषि विभाग के कर्मी शामिल होंगे। 

ग्राम प्रधान की मदद लेकर हर गांव में कैंप लगाए जायेंगे जहां किसानों से आधार उनके मोबाइल नंबर का सत्यापन कर खतौनी से लिंक किया जाएगा 31 जुलाई तक यह कार्यक्रम गांव-गांव तक चलेगा, 1 अगस्त से केवाईसी और लिंक करने का काम जन सुविधा केंद्रों को दिया जा सकता है जहां से छूटे हुए किसान अपने आधार और खतौनी को लिंक कर सकेंगे इतना जरूर है सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को जागरूक रहना होगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : भारत की नई गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी, मॉस्को में बोले पीएम मोदी

संबंधित समाचार