आईपीएल-13: चेन्नई ने बैंगलोर को आठ विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 145 रन बनाए। चेन्नई ने 18.4 ओवरों में दो विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। गायकवाड ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। गायकवाड ने …

दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 145 रन बनाए। चेन्नई ने 18.4 ओवरों में दो विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। गायकवाड ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया।

गायकवाड ने 51 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से मैच विजयी नाबाद 65 रन बनाये। चेन्नई की 12 मैचों में यह चौथी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ बेंगलुरु की 11 मैचों में यह चौथी हार है और वह 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु का इस हार के बाद प्लेऑफ का इन्तजार बढ़ गया है।

संबंधित समाचार