Kanpur News: आईटीआई की टाटा लैब में 4 कोर्स, सीटों का हुआ निर्धारण
आईटीआई पांडु नगर और घाटमपुर में टाटा टेक्नोलाजीज कंपनी ने बनाई है आधुनिक लैब
कानपुर, अमृत विचार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टाटा के सहयोग से बन रही लैब में प्रशिक्षण के लिए सीटों का निर्धारण हो गया है। आईटीआई पांडु नगर और घाटमपुर में टाटा टेक्नोलाजीज कंपनी और राज्य सरकार के बीच हुए एमओयू के बाद यह आधुनिक लैब बनी है। लैब में जल्द ही प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
आईआईटी के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने बताया कि पांडु नगर में बनी लैब में दो साल की अवधि के इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स कोर्स में 20 सीटों, दो साल के मैकेनिक मोटर व्हीकल कोर्स में 24 सीटों, एक साल के एडवांस टूल टेक्नीशियन कोर्स में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
इसके साथ ही एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन और मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आटोमेशन कोर्स की 27 सीटों पर 400 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। घाटमपुर में बनी आधुनिक लैब में दो साल के एडवांस सीएंडसी मशीनिंग कोर्स में 24 सीटें, एक साल के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आटोमेशन कोर्स में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन और सीएनसी लेदर मशीन जूनियर टेक्नीशियन एंड प्रोग्रामर कोर्स की 27 सीटों पर 400 घंटे के प्रशिक्षण सत्र संचालित होंगे।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: हत्या के मामले में फरार चल रहा था आरोपी...पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर
