Lucknow: 2 अक्टूबर को देशभर के कर्मचारी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लेंगे यह बड़ी शपथ
लखनऊ, अमृत विचार। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (ipsef) के आह्वान पर देश भर के कर्मचारी 2 अक्टूबर के दिन गांधी प्रतिभा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही अहिंसा के रास्ते पर चलकर कर्मचारियों की आवाज बुलंद करेंगे। जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। यह जानकारी इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया है कि हमारी कुछ मांगे हैं जिसको हमने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने भी रखा है।
इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर को देश भर के कर्मचारी अपने नजदीक स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें। भारत सरकार और राज्य सरकार इप्सेफ की मांग पर सार्थक निर्णय करके कर्मचारियो का मनोबल बढ़ायें। अन्यथा रणनीति बनाकर आन्दोलन करना ही एक मात्र रास्ता है।
दरअसल, इप्सेफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय एंड कॉलेज कर्मचारी यूनियन कार्यालय में हुई थी। जिसमें 20 राज्यों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि सरकार नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करे। नहीं तो कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
इसके आलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्थाई राष्ट्रीय वेतन आयोग गठित करना, महंगाई भत्ते का 50% मूल वेतन/पेंशन में शामिल करना, सरकारी क्षेत्र और स्वायत्तशासी निकायों में कार्यरत हर तरह के ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, सभी केन्द्रीय स्वायत्तशासी निकायों के कर्मचारियों को 2014-15 से देय बोनस बकाया राशि समेत भुगतान, कोरोना काल में मरने वाले कर्मचारियों के एक आश्रित को 5% की सीमा से अलग अनुकम्पा के आधार पर बिना शर्त नियुक्ति, कोरोना काल में अवैध रूप से रोके गये महंगाई भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई थी।
इन्ही मांगो को लेकर इप्सेफ का एक प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिला था। महामंत्री प्रेमचन्द्र और राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्र ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मिल बैठकर मांगों पर निर्णय करें। नहीं तो विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल को भारी क्षति होगी। लोकसभा चुनाव में भी यह नुकसान हो चुका है।
यह भी पढ़ें:-बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
