Auraiya Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में गेल मजदूर की मौत...कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप, परिजन रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में गेल मजदूर की मौत पर हत्या का आराेप

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थानाक्षेत्र के गांव पाता में स्थित गेल प्लांट में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कंपनी के साइड इंचार्ज व ईआईसी पर उत्पीड़न करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू की।

फफूंद थानाक्षेत्र के गांव पाता निवासी कप्तान सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह पाता प्लांट में स्थित लारोंन कंपनी में दाना शिफ्टिंग मशीन का चालक था। गुरुवार की दोपहर दो बजे से दस बजे वाली शिफ्ट में उसकी ड्यूटी थी। दो बजे वह पाता प्लांट में चला गया। 

शाम सात बजे पिता कप्तान सिंह के पास फोन कर बेटे की तबियत खराब होने के बाद धनवंतरी अस्पताल एनटीपीसी पहुंचने के लिए कहा। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उनको बेटे की मौत की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के पिता कप्तान सिंह ने बताया कि बेटे राहुल को कंपनी के साइड इंचार्ज प्रमोद दीक्षित, कपंनी के ईआईसी मनोज कुमार आए दिन अपशब्द कहते थे। जिससे वह परेशान रहता था। पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। घटना से पत्नी, मां समेत परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाप्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी की पिटाई कर गला दबाकर की हत्या: अवैध संबंधों का महिला करती थी विरोध, छह माह पहले कोर्ट-कचहरी भी हो चुकी

संबंधित समाचार