Farrukhabad Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर...एक युवक की मौत व दो घायल, हादसे के बाद परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में एक की मौत

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर जिले के थाना गोविंद नगर के रहने वाले राजा (45) पुत्र सरदार मोनी बाइक से अपने साथियों के साथ बैकू धाम जा रहे थे। राजा जैसे ही फतेहगढ़ कोतवाली के महरुपुर सहजू के पास पहुंचा। उस समय उसकी बाइक नेकपुर चौरासी के रहने वाले सुभाष चंद्र सक्सेना की बाइक से टकरा गई। 

जिसमें सुभाष चंद्र सक्सेना की बाइक के पीछे बैठे संदेश कटियार की घटनास्थल पर मौत हो गई। सुभाष चंद्र और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजा सुभाष व संदेश को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- Unnao News: खुशी-खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब...नशे में चूर होकर दूल्हे ने खो दिया सुध, बिन दुल्हन लौटी बारात

 

 

संबंधित समाचार