कानपुर मंडल में इस दिन चलेगा पौधरोपण अभियान...लगाए जाएंगे इतने करोड़ पौधे...संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान
कानपुर, अमृत विचार। शासन की मंशा है कि जितनी आबादी उतने पेड़ तो कम से कम जरूर लगने चाहिए। इसे देखते हुए कानपुर मंडल में 2.96 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर हरियाली को सहेजने का फैसला हुआ है। 20 जुलाई को पौधरोपण अभियान चलेगा। जिलों में इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। 65.2 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर इटावा सबसे आगे है।
इस मंडलीय पौधरोपण अभियान में सबसे बड़ी भागीदारी वन विभाग की है। मुख्य वनसरंक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से 1 करोड़ 45 लाख 59 हजार 518 पौधे लगाए जाएंगे। इटावा में 40.67 लाख, कानपुर देहात में 29.86 लाख, औरैया में 26,05 लाख, फर्रूखाबाद में 16 लाख, कन्नौज में 18.69 तथा कानपुर में 14.30 लाख पौधों को रोपण किया जाएगा।
कहां कितना पौधरोपण
इटावा - 65 लाख 25 हजार 715
कानपुर देहात - 61 लाख 90 हजार 645
औरैया - 46 लाख 82 हजार 501
कानपुर शहर - 44 लाख 69 हजार 508
कन्नौज - 39 लाख 69 हजार 159
फर्रुखाबाद - 38 लाख 23 हजार 547
