सुलतानपुर: रेप व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कादीपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने युवती के साथ दुराचार कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि युवक ने हत्या के बाद युवती के शव को तालाब में फेक दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीते गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को घर से बुलाकर उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेके जाने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही विकास पांडेय के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी विकास पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर संदेह के आधार पर पूछताछ करने के लिए पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेने का प्रयास किया था, जिसके विरोध में रविवार को रात में कुछ लोगों ने गांव की सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर भीड़ को हटाया। भीड़ की तरफ से पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। मृतका के घर पूर्व विधायक भगेलू राम सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जाकर संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजेश गौतम ने निरीक्षण गृह में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को बुलाकर मामले में निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें -ऑनलाइन अटेंडेंस विरोध: परिषदीय स्कूलों के 150 नोडल संकुल शिक्षकों ने दिया पद से सामूहिक इस्तीफा
