बहराइच: विद्युत पोल से टकराने के बाद मैजिक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। गोंडा- बहराइच मार्ग पर मंगलवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा से अमूल दूध लेकर बहराइच जा रही मैजिक वाहन (UP 33 CT 3641) ने विद्युत पोल से टकराने के बाद बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के साथ मौजिक के चालक को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार सुबह 8 बजे मैजिक गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बाजार से 500 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद वाहन पयागपुर के एलो गांव से आ रहे बाइक सवार अरविंद कुमार विश्वकर्मा (32) पुत्र तुलसी राम विश्वकर्मा को ठोकर मारी। 

जिससे बाइक सवार खड्ड में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हदासे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बाइक सवार को  अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अमूल दूध चालक और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -नदी किनारे बने मकानों को न तोड़े जाने के निर्देश, CM योगी ने पूछा किसने तय किये...

संबंधित समाचार