लखनऊः परिवाहन विभाग भी होगा डिजिटलाइज, फिटनेस व परमिट समाप्ती का नोटिस अब मोबाइल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

Highlights

-टीसी ने एडीशनल टीसी प्रवर्तन की अध्यक्षता में समिति का किया गठन

-समिति एक सप्ताह में उपलब्ध कराएगी रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार: वाहनों की फिटनेस और परमिट समाप्त होने की नोटिस को परिवहन विभाग वाहन स्वामियों के मोबाइल फोन पर पीडीएफ फार्मेट में लिंक के माध्यम से प्रेषित करेगा ।
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के मुताबिक परिवहन कार्यालय की ओर से अनफिट वाहनों को मैनुअल तरीके से नोटिस निर्गत की जाती है, जिसमें अत्यधिक समय लगने के साथ-साथ पंजीकृत डाक से नोटिस पते पर भेजने में धनराशि का व्यय भी होता है।

परिवहन मंत्री निर्देशों पर उक्त व्यवस्था एनआईसी के माध्यम से लागू किये जाने के लिए परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। इस समिति में सुनीता वर्मा, उप परिवहन आयुक्त/अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) अतिरिक्त प्रभार, प्रभात पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झांसी, संजय नाथ झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्यालय, हिमांशु जैन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्राविधिक), लखनऊ सदस्य होंगे। समिति 7 दिनों में अपनी आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेः 37 हजार स्टूडेंट्स के लिए दोबारा खुला स्कॉलरशिप पोर्टल, 30 अगस्त तक खातों में पहुंच जाएंगे पैसा

संबंधित समाचार