अयोध्या: एलएलबी, बीएससी-एमएससी एजी समेत कई परीक्षाएं 18 जुलाई से होंगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीएड व एमएड परीक्षा 29 जुलाई से

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीएससी-एमएससी एग्रीकल्चर तथा बीपीएड व एमपीएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर बीएड और एमएड की परीक्षाएं 29 जुलाई से प्रारम्भ होगी। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न केन्द्रों पर कुल 86559 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय के साथ बीबीए, बीसीए, बीएससी-एमएससी एग्रीकल्चर तथा बीपीएड व एमपीएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू हो रही है। 

वहीं बीएड व एमएड की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी। यह परीक्षाएं 25 जुलाई व 7 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में लगभग 19069, बीएड व एमएड में 37000, बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा में 26000, बीबीए, बीसीए में 2000 व बीपीएड तथा एमपीएड में 2500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

परीक्षा दो पालियों में प्रातः 7 से 10 बजे तक और अपराह्न 2 से 5 बजे तक सम्पन्न होगी। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे व सचलदल की निगरानी में परीक्षा कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें:-पंतनगर हो या रहीम नगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी, सीएम योगी से मिलकर खिले प्रभावित परिवारों के चेहरे

संबंधित समाचार