आज का राशिफल। 17 जुलाई, 2024

Amrit Vichar Network
Published By Vivek Sagar
On

मेष

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। किसी उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा व्यापार में बड़ा उन्नति कारक परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में आपकी लगन एवं ईमानदारी कार्यशैली उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगी।  

वृष

आज व्यापार में बार-बार अपना निर्णय न बदलें। इससे आपके सहयोगियों के मध्य हताशा व असमंजस्य बढ़ेगा। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। नौकरी में अधिकारियों से उचित दूरी बनाकर रखें। 

मिथुन

आज किसी सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आई बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। कृषि कार्य में सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।  

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। भोग विलास में अत्यधिक रुचि रहेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जानना पड़ेगा। जमा पूंजी धन व्यर्थ कार्यों पर खर्च होगा। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण व्यय हो सकता है। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे।

सिंह

आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग,सानिध्य मिलेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। व्यापार में आय एवं व्यय में सामान्यता रहेगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं।

कन्या

आज आपको मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है। भूमि के क्रय विक्रय, कृषि कार्य में लगे लोगों को परिजनों मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। 

तुला

आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,जो भी काम करें पहले उसकी योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पाचन खराब होने की आशंका है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है। नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें।

वृश्चिक

आज धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चली आ रही विभिन्न बाधाएं कम होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।

धनु

आज आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती है। नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में सलंग्न लोगों को व्यापार में लाभ होने की अच्छी संभावना है। आपके साहसिक कार्य की कार्यक्षेत्र में चारों चर्चा होगी। 

मकर

आज दिन की शुरुआत अधिक सुख एवं उन्नति कारक रहेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।

कुंभ

आज शुभ समाचार मिलेगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग बनेंगे। आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा।

मीन

आज अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पढ़ाई में अधिक मुश्किल और परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सतर्कता रखें। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।