देहरादून: मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। वहीं आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

संबंधित समाचार