Route Diversion In Kanpur: शहर में मोहर्रम को लेकर आज बदला रहेगा यातायात, यहां से न निकलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मोहर्रम पर आज 9 बजे से रहेगा डायवर्जन

कानपुर, अमृत विचार। बुधवार को मोहर्रम के मौके पर शहर भर में तमाम इलाकों से जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया। बुधवार सुबह 9 बज से शहर में डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी तो जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी।

- उन्नाव की तरफ से आने वाले वाहन गंगा बैराज से कर्बला की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन गंगा बैराज से बनियापुरवा मोड़, एनआरआई सिटी होते हुए जाएंगे। 
- सिग्नेचर ग्रीन सिटी बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहन मैनावती मार्ग तिराहा से कर्बला की तरफ नहीं जाएंगे, ऐसे वाहन मैनावती मार्ग तिराहे से बाएं मुड़ कर डीपीएस स्कूल होते हुए जाएंगे।
- रेवथ्री की तरफ से आने वाले वाहन रानीघाट तिराहा से आगे कंपनी बाग की तरफ नहीं जाएंगे, ऐसे वाहन रानीघाट तिराहे से बाएं मुड़कर राजीव पेट्रोल पंप होकर जाएंगे।
- राजीव पेट्रोल पंप की तरफ से गोपाला तिरहा होकर कंपनी बाग जाने वाले वाहन इंडियन ऑयल से दाएं मुड़ कर जाएंगे।
- रावतपुर तिराहा से कंपनी बाग कर्बला होकर उन्नाव जाने वाले वाहन रावतपुर तिराहे से आगे नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन जीटी रोड होते हुए नया गंगापुल, जाजमऊ होकर जाएंगे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में मोहर्रम के जुलूस निकालने के दौरान कई जगह बवाल: जमकर चले लाठी-डंडे, आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए

संबंधित समाचार