दुष्कर्म में नाकाम होने पर परिचित ने की थी युवती की हत्या..इस तरह सच आया सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का किया पर्दाफाश

अमृत विचार, लखनऊ । सरोजनीनगर थाना अंतर्गत रनियापुर गांव में एक मानसिक मंदित की हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिया गया था। देर रात पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को उठाया। सख्ती बरतने पर गांव के रहने वाले युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवक ने जघन्य अपराध को अंजाम दिया था। बुधवार को डीसीपी दक्षिण ने मामले का पर्दाफाश कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को रनियापुर गांव में मानसिक मंदित युवती का शव गांव के बाहर एक तालाब किनारे पड़ मिला था। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेसिक टीम ने मौके से एक ईंट और खून से सनी लकड़ी के टुकड़े बरामद किए थे। इसके अलावा पुलिस को शव के पास हाथ में पहनने वाला एक कड़ा भी पड़ा मिला था। हालांकि, परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। देर रात पुलिस ने शक के आधार पर रनियापुर गांव निवासी सनी रावत को उठा लिया। डीसीपी दक्षिण तेजस्वरूप ने बताया कि पूछताछ करने पर सनी पुलिस को गुमराह करने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक गहराता चला गया।

रनियापुर गांव में मिली ईंट

सख्ती दिखाने पर हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शनिवार रात वह दोस्त मोहित के साथ शराब पार्टी कर रहा था।  इसके बाद वह नशे में धुत हेाकर घर की तरफ चलने लगा। युवती अपने घर के चबूतरे पर बैठी थी। उसके बाद वह युवती को बहला-फुसलाकर चाचा बसंत के कमरे में ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती के चीखने-चिल्लाने पर पास में रखी ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद हत्यारोपी ने पीट-पीटकर मानसिक मंदित की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर तालाब किनारे फेंक कर अपने घर चला आया। हत्यारोपी ने बताया कि उसके कपड़े में भी खून के छिंटे पड़ गए थे, जिन्हें छिपाने के लिए हत्यारोपी में कपड़ों में आग लगा दी थी।

यह भी पढ़ें:- सदिंग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत : मां ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित समाचार