ट्रिपलिंग की मौजमस्ती बनी मौत की वजह : डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, एक की मौत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ : आलमबाग कोतवाली अंतर्गत इको गार्डन के पास मंगलवार देर रात बाइक पर ट्रिपलिंग कर मौजमस्ती कर रहे युवकों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में फर्नीचर कारगीर फरमान(19) की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

प्रभारी निरीक्षक क्षेत्र के सरदारी खेड़ा निवासरी फर्नीचर कारीगर फरमान मंगलवारा देर रात दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकला था। भाई रहमान का कहना है कि फरमान बाइक चला रहा था। ईको गार्डन के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

इससे तीनों लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में फरमान की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  दुष्कर्म में नाकाम होने पर परिचित ने की थी युवती की हत्या..इस तरह सच आया सामने

संबंधित समाचार