अयोध्या: बारिश न होने से 38 दिनों में मात्र 20 फीसदी हुई धान की रोपाई
बारिश न होने से 33 हजार हेक्टेयर के लक्ष्य पर संकट छाया
अयोध्या, अमृत विचार। जिले में बेहतर बारिश न होने से धान की रोपाई बांधित हो गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक मात्र 20 फीसदी रोपाई हो पाई है। बारिश के अभाव में खेतों में रोपी गई धान की फसलों की पत्तियां मुरझा जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र बेहतर बरसात न हुई तो इस वर्ष भी धान की फसल का उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। इससे किसानों को भारी क्षति हो सकती है।
जिले में जुलाई की महीने में बेहतर बारिश न होने के कारण खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो गया है। जून में हुई बारिश से उत्साहित किसानों ने धान की रोपाई के लिए नर्सरी डाल दिए, लेकिन अब जुलाई माह में बेहतर बारिश न होने के कारण धान की रोपाई पूरी तरह से बंद है।
जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र के मुताबिक लगभग 33 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जानी है, बारिश न होने के कारण जून से लेकर अब तक अभी तक मात्र 20 फीसदी किसान धान की रोपाई कर सके है। वहीं शेष किसान धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दिए है उनकी फसल पानी के अभाव में पीली पड़ जा रही है।
दिन में तेज धूप होने के कारण धान के पेड़ों की पत्तियां मुरझा जा रही है। यदि यहीं स्थिति रही तो धान की अगेती फसल के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किसानों को भारी क्षति हो सकती है। किसानों का कहना है कि जुलाई की महीने में अब तक बेहतर बारिश न होने से खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई पूरी तरह बांधित हो गई है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : आदेशों के अनुपालन में कमी को लेकर डीजीपी ने जताई नाराजगी
