Fatehpur Crime: पुलिस हिरासत में एसडीएम कोर्ट जा रहे आरोपियों को प्रधान पति ने पुत्र के साथ मिलकर पीटा...जानें- पूरा मामला
फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एसडीएम कोर्ट जा रहे आरोपियों को प्रधान पति ने पुत्र के साथ मिलकर पीटा
फतेहपुर, अमृत विचार। हथगाम पुलिस की हिरासत में एसडीएम कोर्ट जा रहे आरोपी को प्रधान के पति व पुत्र ने मिलकर पीटा। विरोध करने पर मौजूद होमगार्डों से अभद्रता की गई। होमगार्ड ने सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
हथगाम थाने में तैनात होमगार्ड रमेशचंद्र ने बताया कि वह हमराही होमगार्ड राजकरन के साथ मंगलवार को जसराजपुर के धनराज पासवान, इदरीशपुर गांव के वीरेंद्र विश्वकर्मा, बरगदियापुर के सुमित को खागा ऑटो रिक्शा से एसडीएम कोर्ट खागा लेकर जा रहे थे। शाहपुर तिराहे के पास वीरेंद्र विश्वकर्मा लघुशंका के लिए उतरा।
सड़क किनारे होमगार्ड राजकरन वीरेंद्र को गुमटी के पीछे ले गया। आरोप है शाहपुर प्रधान हसीना बानो के पति मोहम्मद शमी अपने पुत्र रहीश संग पीछे से पहुंचा। दूसरे पुत्र पर हमला करने की रंजिश में वीरेंद्र विश्वकर्मा पर हमला किया। मारपीट से रोकने पर उन दोनों से बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: महिला प्रोफेसर के पैर छूकर लुटेरा बोला- बेटी के इलाज के लिए पैसे चाहिए...फिर चाकू दिखाकर लूटा तीन लाख का माल
