प्रयागराज: पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना कर दिया अंतिम संस्कार
मांडा/प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के प्रयागराज जिले के मांडा क्षेत्र में गुरुवार को पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर ली। जहर खाने के जब दंपती की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से दोनों स्वरूप रानी के लिए भेज दिया। लेकिन स्वरूप रानी पहुंचते ही दंपती की सांसे थम चुकी थी।
परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना ही शव को घर लेकर आ गए और शुक्रवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन जब पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं बनी है। पूरा मामला मांडा थाना अंतर्गत सराय खुर्द के अछोला गांव का है।
जानकारी के मुताबिक मांडा थाना अंतर्गत सराय खुर्द के अछोला गांव निवासी बाल मुकुंद खेती किसानी करते है। जिनका बेटा रत्नुष कुमार 30 वर्ष भी पिता के साथ काम में हांथ बटाता था। गुरुवार की देर रात रत्नेश और उसकी पत्नी रीतू 28 वर्ष ने घर में ही जहर निगल लिया। जिसके बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। दोनों को उल्टियां शुरु हुई तो घरवाले आनन फानन में उन्हें सीएचसी रामनगर लेकर भागे।
जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में स्वरूप रानी अस्पताल के लिए भेज दिया। वहां अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बेटे और बहू की मौत के बाद परिवार वाले शवों को लेकर सीधे गांव पहुंच गए। जिसके बाद गांव में खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की जानकारी होने पर डीसीपी श्रृद्धा नरेंद्र पांडेय थाना प्रभारी व फोर्स के साथ पहुंच गई। मामले में परिवार और गांव वालो से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढे़ं :अनिल हत्याकांड: पीतल कारोबारी की पत्नी के तांत्रिक प्रेमी को भी पुलिस ने दबोचा, सोते समय चाकू से गोदकर की थी हत्या
