दिनदहाड़े वारदात : चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 परसपुर/गोंडा, अमृत विचार। परसपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में नगरीय निकाय चुनाव की रंजिश में शुक्रवार को दबंगों ने घर में घुसकर ओमप्रकाश सिंह पर धारदार हथियार से हमलाकर दिया। चीख पुकार मचने पर हमलावर युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। आनन-फानन परिजनों ने ओमप्रकाश को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमवीर की मौत के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। आलाधिकारियों ने मृतक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर हत्यारोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के मुताबिक,क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 निवासी ओमप्रकाश सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में सभासद के पद पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान भी प्रतिद्वंदी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह के बीच उनका झगड़ा हुआ था। हालांकि, चुनावी लड़ाई में उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने भरी मतों से शिकस्त दी थी, बावजूद इसके दोनों के बीच चली आ रही रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उदयभान सिंह अपने कई साथियों के लेकर उनके घर पर पहुंचा, इस बीच ओमप्रकाश घर ही मौजूद थे। उन्हें देख आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हमलावर ओमप्रकाश को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले।

जिसके बाद परिजन ओमप्रकश को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के बाद परिवार में हाहाकर मच गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तो वहीं फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्यों को एकत्र कर लैब में भेजवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस वारदात के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। चंद मिनटों में ओमप्रकाश के घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुड़ गई। मृतक के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें-चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दो घंटे खड़ी रही कृषि मंत्री शिवराज सिंह की फ्लाइट

संबंधित समाचार