शाहजहांपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को सुलाया, प्रेमी के साथ युवती हुई फुर्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में एक युवती ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार वालों को खाना खिला दिया। परिवार वालों को नींद आ जाने पर युवती प्रेमी के साथ फरार हो गयी। परिवार वालों को सुबह नींद खुलने पर इसका पता चला। साथ ही युवती अपने साथ जेवर और नगदी भी ले गई।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसकी 21 वर्षीय बेटी ने रात में नौ बजे खाना बनाया और सभी को खाना खिला दिया। उसकी बेटी एक कमरे में सोने के लिए चली गई। महिला अगले दिन सुबह चार बजे उठी तो देखा कि उसकी बेटी कमरे में नहीं है और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। उसको तलाश किया तो पता नहीं चला।

अगले दिन महिला को पता चाला कि मोहल्ले का सुमित नामक युवक उसकी बेटी को ले गया है। उसकी बेटी घर से 20 हजार रुपये और दो जोड़ी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी ले गई है। महिला ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी को नींद आ गयी थी। उसे शक है कि आरोपी ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां लाकर दी और बेटी ने खाने में गोलियां मिलाकर सभी को खाना खिला दिया। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार