कांवड़ियों के लिए प्रयागराज से वाराणसी तक सड़कें होंगी खाली
प्रयागराज, अमृत विचार। सोमवार से पवित्र सावन माह शुरू हो रहा है। कांवड़ियों ने अपनी यात्रा की भी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये हैं। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जाने वाले मार्ग और शिव मंदिरों की सुरक्षा के लिए 3000 पुलिसकर्मी लगाए गये हैं। पुलिस ने कांवड़ियों के रूट पर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए सड़क के एक छोर को पहले से रिजर्व कर दिया गया है। इस रूट की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें -पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर फटने से दो कारों की टक्कर-महिला समेत चार घायल
