लखीमपुर खीरी: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पुलिस चौकी नकहा के गांव अशोगापुर के पास शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। डिवाइडर का निर्माण कार्य पूर्ण न होने के कारण ट्रक और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क किनारे  पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायागया है।

हादसा शनिवार की रात करीब 2 बजे हुआ। पीलीभीत बस्ती-हाईवे पर गांव अशोगापुर के पास डिवाइडर का कार्य अधूरा पड़ा है। इस कारण बहराइच की तरफ से जा रही पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि पिकअप सड़क किनारे जाकर पलट गई।

जिससे पिकअप सवार चालक व खलासी के साथ ट्रक चालक भी घायल  हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था द्वारा लंबे अरसे के बाद भी डिवाइडर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवाया गया है। जिसके चलते वनवे के कारण आए दिन वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने उच्चाधिकारियों से बात की थी जिसके बाद और तेजी आई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार