लखनऊ: पुलिस पर ऐपवा का बड़ा आरोप, महिलाओं के साथ रेप-मर्डर और छेड़छाड़ की घटना के लिए ठहराया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में रोज महिलाओं के साथ रेप-मर्डर, छेड़छाड़ की घटना में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसकी वजह पुलिस की लापरवाही है। पुलिस की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इन घटनाओं की बढ़ोतरी में पुलिस की कार्यशैली महत्वपूर्ण कारक है। यह कहना है अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की जिला सह संयोजिका कमला गौतम का। 

कमला गौतम ने बताया है कि पुलिस की कार्यशैली और महिला हिंसा के खिलाफ कल यानी 22 जुलाई को परिवर्तन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी समेत भारी संख्या में महिलायें मौजूद रहेंगी।

कमला गौतम ने बताया कि चंदौली में एक छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित होती है, जब वह थाने शिकायत करने जाती है तो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह पुलिस पीड़ित लड़की को ही बैठा लेती है। दूसरी घटना रायबरेली में पति अपने दोस्तों के साथ पत्नी के साथ दुष्कर्म करता है, बाद में मार देता है। पुलिस की कार्यशैली देखिये रात के समय ही शव को जला देती है। यह घटनायें तो बानगी मात्र हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोजाना महिला हिंसा की जानकारी सामने आती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा रुके। इसके लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: इस साल जनवरी से जून के बीच 1267 किसानों ने की आत्महत्या, अमरावती मंडल में सबसे ज्यादा मौतें

संबंधित समाचार