सुल्तानपुर : बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, 2 की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। कादीपुर थाना अंतर्गत बाइक सवार युवकों पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आपस के लोग सहम कर घरों के अंदर भागने लगी। इस बीच गोली लगने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहा युवक बाल-बाल बच गया।

पुलिस के मुताबिक,  रविवार की शाम करीब सात बजे एक बाइक पर सवार अल्देमऊ नूरपुर निवासी गौरव सिंह साथी सूरज धुरिया और प्रिंस पाल के साथ कस्बे से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चांदा रोड  पर पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आए तीन पर बाइक पर सवार छह सात हमलवारों ने उन पर अचानक से फायरिंग कर दी। गोली गौरव सिंह और उसके दोस्त सूरज धुरिया के पेट पर गोली लग गई।

जिससे दोनो युवक घायल होकर नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया। जहां से दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर बाइक चलाने वाला तीसरा युवक प्रिंस पाल मौका पाकर भाग गया। घायल गौरव सिंह ने पास के गांव के कुछ लोगों को नामित करते हुए अपना बयान दिया है। समाचार भेजने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज : नहर में उतराता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार