Unnao News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मोहन-मुंशीगंज मार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में चार युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायलों को हायर सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। 

बता दें कोतवाली क्षेत्र के सिंगनापुर गांव के बकतौरी खेड़ा निवासी दीपांशु (22 ) पुत्र दिनेश अपने मित्र गुलीचंद (32) पुत्र मन्नीलाल के साथ  बाइक से अपने भाई को अजगैन चौराहा पर छोड़ने गया था। भाई को छोड़कर वापस लौटते समय अजगैन मुंशीगंज मार्ग पर नारायणपुर चौराहे के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। 

घटना में दोनों बाइकों पर सवार दीपांशु व गुलीचंद सहित सतेन्द्र पुत्र श्रीपाल एवं सनी पुत्र भोला निवासी  कोड़रा घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने गुलीचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों को इलाज के लिए लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें- Unnao में ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां रोज सुबह पूजित मिलता है शिवलिंग; नजारा देखकर सभी हो जाते हैरान...द्वापर युग से जुड़ा मंदिर का इतिहास

 

संबंधित समाचार