प्रयागराज: मुफ्त की बीयर न देने पर युवकों ने शॉप में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर के घूरपुर इलाके के एक बीयर शॉप में रविवार की रात युवकों ने खूब हंगामा किया। मुफ्त में बीयर न देने पर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते आरोपी युवक भाग चुके थे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक घूरपुर इलाके में बीयर शॉप पर कुछ युवक पहुंचे और बियर ली। बीयर पीने के बाद युवकों का शॉप संचालक से पैसों की बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ गई और युवक मारपीट और पथराव करने लगे। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने लूट की भी कोशिश की। मामले में डीसीपी यमुनानगर श्रृद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया की सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ये भी पढ़ें -नेशनल हेराल्ड मामले में स्वामी, सोनिया और राहुल लिखित जवाब दाखिल करें : दिल्ली उच्च न्यायालय
